🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में बड़ी अनियमितता: बिना दस्तावेज़ के डिस्टिलरियों को ₹358 करोड़ का रिफंड, CAG ने जताई आपत्ति

👤
prativad
👁 1543 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में बड़ी अनियमितता: बिना दस्तावेज़ के डिस्टिलरियों को ₹358 करोड़ का रिफंड, CAG ने जताई आपत्ति
◼️ 2019 से 2020 के बीच आबकारी विभाग में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियाँ उजागर

2 अगस्त 2025। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताज़ा रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में बड़ी वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, मई 2019 से दिसंबर 2020 के बीच बिना वैध दस्तावेज़ों के शराब निर्माताओं और डिस्टिलरियों को ₹358 करोड़ का एक्स-डिस्टिलरी प्राइस (EDP) रिफंड किया गया।

आमतौर पर शराब निर्माता कंपनियाँ गोदामों तक शराब की आपूर्ति करती हैं, और शराब दुकान संचालक सरकार को भुगतान कर गोदाम से शराब प्राप्त करते हैं। इसके बाद डिस्टिलरियाँ सरकार से EDP के रूप में रिफंड की मांग करती हैं, जिसके लिए दस्तावेज़ी दावों की आवश्यकता होती है।

लेकिन CAG की जांच में पाया गया कि इस अवधि में आबकारी आयुक्त कार्यालय को शराब निर्माताओं की ओर से कोई औपचारिक दावा प्राप्त नहीं हुआ था, फिर भी उन्हें रिफंड जारी कर दिए गए। आयुक्त यह भी स्पष्ट नहीं कर सके कि किस आधार पर और किन दस्तावेज़ों के बिना ये भुगतान किए गए। दस्तावेज़ों के अभाव में यह भी स्पष्ट नहीं है कि संबंधित राशि वास्तव में खुदरा विक्रेताओं द्वारा दी गई थी या नहीं।

CAG ने इस आधार पर रिफंड जारी करने को गलत बताया और कहा कि ऐसे सभी भुगतानों के लिए वैध दस्तावेज़ और राजकोषीय रिकॉर्ड से सत्यापन अनिवार्य था।

◼️ नर्मदापुरम में फर्जी बैंक गारंटी का मामला भी उजागर
रिपोर्ट में नर्मदापुरम ज़िले में एक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ 19 ठेकेदारों के नाम पर जारी 18.39 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी प्रमाणित नहीं थी। कई मामलों में जिन व्यक्तियों के नाम पर बैंक गारंटी दी गई, उन्होंने ठेके के लिए आवेदन ही नहीं किया था, और जिन लोगों ने आवेदन किया, उनके नाम बैंक गारंटी में शामिल नहीं थे।

आबकारी विभाग द्वारा इन बैंक गारंटियों की वैधता की कोई पुष्टि नहीं की गई। CAG ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की सिफारिश की है, साथ ही फर्जी गारंटी के पीछे लाइसेंसधारकों और संबंधित बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने को कहा है।
Tags :