🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

"नाक कट गई... वो भी सर्जरी की बात से!"

👤
prativad
👁 2072 व्यूज
📍 मुंबई
"नाक कट गई... वो भी सर्जरी की बात से!"
3 अगस्त 2025। विद्या बालन को विधु विनोद चोपड़ा ने दी नाक की सर्जरी की सलाह, डर के मारे पहुंच गईं प्रदीप सरकार के पास!

बॉलीवुड में एंट्री आसान नहीं होती — खासकर तब, जब कोई आपकी नाक पर ही सवाल उठा दे!

विद्या बालन ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्होंने परिणीता साइन की थी, तो निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें सुझाव दिया कि वो अपनी नाक की सर्जरी करवा लें। विद्या ने कहा, "उन्होंने कहा, तुम्हारी नाक लंबी है... चलो सर्जरी करवा लेते हैं!" यह सुनकर विद्या के तो होश ही उड़ गए।

डर के मारे वह भागीं प्रदीप सरकार के पास और बोलीं, "दादा, आप कुछ कीजिए!" शुक्र है कि दादा ने उन्हें भरोसा दिलाया और बिना नाक छुए ही उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज कोई काट नहीं सकता।

◼️ नाम बदलो, काम मिलेगा?
विद्या ने एक और अजीब अनुभव शेयर किया, जब एक मलयालम निर्देशक ने उन्हें सलाह दी — "विद्या बालन नहीं, विद्या अय्यर बनो!" निर्देशक महोदय को लगता था कि कम्युनिटी स्पेशल नाम से ही सुपरस्टार बना जाता है। विद्या ने कहा, "मैंने नाम बदला और फिर रोई... लेकिन फिल्म ही नहीं बनी!"

उनके मम्मी-पापा ने तब समझाया — "नाम में क्या रखा है? विद्या बालन ही सही है!" और आज हम सब जानते हैं — विद्या बालन का नाम ही नहीं, काम भी दमदार है!

◼️ काम की बात भी कर लें...
विद्या को आखिरी बार भूल भुलैया 3 में देखा गया, और अब वो रितेश देशमुख के साथ राजा शिवाजी में धमाल मचाने को तैयार हैं।
Tags :