🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू

👤
प्रतिवाद
👁 18355 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू
4 दिसम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में ग्रामीण अवासहीन के लिये प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लोकार्पण किया। गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों के लिये प्रदेश में वर्ष 2008 से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना संचालित है, जिसमें अब तक छह लाख से अधिक आवासहीन को आवास दिया जा चुका है, जबकि इंदिरा आवास योजना का लाभ लगभग 10 लाख जरूरतमंद ले चुके हैं।



हमारा सपना सबका घर हो अपना



प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन को अपना घर मुहैया करवाने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर शहरी क्षेत्रों में आवासहीन के लिये 40 हजार से अधिक पक्के मकान बन चुके हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न आवास योजना, सम्पर्क कैसे और किससे करें, नियम, ऋण अनुदान मार्जिन मनी सुविधाएँ आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के कुछ हितग्राही श्री नत्थू तेजभान, पदम सिंह आदि को योजना के चेक भी प्रदान किये।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज एक अभिनव पहल की गयी। भोपाल में प्रदेशभर से आये लोगों को एक साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।



केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, मंत्रीगण, सांसद, जन-प्रतिनिधि और लाखों लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।





Tags :