🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मप्र विधानसभा सत्र: सीएम ने उद्योग और आईटी पर फोकस किया, ग्वालियर किला विवाद छाया रहा, कांग्रेस का वॉकआउट

👤
prativad
👁 2163 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र विधानसभा सत्र: सीएम ने उद्योग और आईटी पर फोकस किया, ग्वालियर किला विवाद छाया रहा, कांग्रेस का वॉकआउट
5 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडस्ट्रियल बेल्ट, आईटी पार्क और महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन शहरों में रोजगारपरक उद्योग लगाए जाएंगे, महिला कर्मचारियों को ₹6000 और पुरुषों को ₹5000 का इंसेंटिव मिलेगा। साथ ही महिलाओं के लिए इंडस्ट्री क्षेत्रों में हॉस्टल भी बनेंगे, जिससे वे रात में भी कार्य कर सकेंगी। इसके लिए श्रम कानूनों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरों में आईटी पार्क बनाए जाएंगे ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ आईटी सेक्टर में भी कार्य कर सकें। उज्जैन में इसरो की तर्ज पर रिसर्च सेंटर और साइंस सिटी की योजना भी जारी है। साथ ही रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन इसी महीने होने जा रहा है।

◼️ विधानसभा में प्रमुख घोषणाएं और बहसें:

◼️ ग्वालियर किला विवाद: ग्वालियर किले में होटल खोलने की अफवाह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों के विधायकों ने विरोध जताया। धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्पष्ट किया कि वहां किसी होटल या गुरुद्वारे को हटाने का प्रस्ताव नहीं है। एमओयू केवल संरक्षण के लिए किया गया है।

◼️ कांग्रेस का वॉकआउट: जबलपुर में एक अधिकारी की फर्जी डिग्री के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर दिया।

◼️ सीहोर भगदड़ मामला: विधायक सुदेश राय ने कुबरेश्वर धाम में हुई भगदड़ में दो मौतों को लेकर कहा कि भीड़ प्रबंधन में कमी नहीं थी, लेकिन भीड़ ज्यादा थी।

◼️ पुरानी पेंशन योजना पर जवाब: कांग्रेस द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाली की मांग पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

◼️ खनिज निधि का मुद्दा: बीजेपी विधायक और कांग्रेस नेताओं के बीच जिला खनिज निधि (DMF) के खर्च को लेकर तीखी बहस हुई। मंत्री चैतन्य कश्यप ने स्पष्ट किया कि निधि का वितरण जिलों के बजट अनुसार होता है।

◼️ मेट्रोपॉलिटन सिटी एक्ट और विकास: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मेट्रोपॉलिटन सिटी एक्ट 25 साल की प्लानिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पहले चरण में भोपाल और इंदौर, और दूसरे चरण में ग्वालियर, जबलपुर और रीवा को शामिल किया जाएगा।

◼️ विधेयक पेश किए गए:
सदन में चार प्रमुख विधेयक पेश किए गए:
मप्र जन विश्वास उपबंध संशोधन विधेयक 2025
मप्र मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025
मप्र माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक 2025
विधिक सहायता निरसन विधेयक 2025

◼️ कांग्रेस का आरोप: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हेमंत कटारे ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है। कटारे ने खुद पर लगे रेप केस को राजनीतिक षड्यंत्र बताया और सहयोग की बात कही।

◼️ सदन की शुरुआत श्रद्धांजलि से: कार्यवाही की शुरुआत पूर्व सीएम डीपी मिश्र और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सेंट्रल हॉल में दो मिनट का मौन रखा गया।
Tags :