🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सर्वदलीय बैठक में नवाचार के साथ तैयार की गई विधान सभा प्रश्‍नोत्‍तरी एवं नियमावली का विमोचन

👤
प्रतिवाद
👁 18418 व्यूज
📍 Bhopal
सर्वदलीय बैठक में नवाचार के साथ तैयार की गई विधान सभा प्रश्‍नोत्‍तरी एवं नियमावली का विमोचन
4 दिसम्‍बर 2016, आज सायं विधान सभा परिसर में डॉ. सीतासरन शर्मा, अध्‍यक्ष विधान सभा द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक सम्‍पन्‍न हुई। इस बैठक में माननीय अध्‍यक्ष के साथ डॉ. राजेन्‍द्र सिंह, मा. उपाध्‍यक्ष, वि.स., बाला बच्‍चन, उप नेता, कांग्रेस विधायक दल, जयन्‍त मलैया, वित्‍त मंत्री, डॉ. नरोत्तम मिश्र, संसदीय कार्य मंत्री, महेन्‍द्र सिंह कालूखेड़ा, सत्‍यप्रकाश सखवार, नेता, बसपा विधायक दल, श्री दिनेश राय आदि उपस्थित थे।



बैठक के प्रारम्‍भ में विधान सभा सचिवालय द्वारा नवाचार के साथ नये कलेवर में तैयार की गयी अद्यतन विधान सभा कार्य प्रक्रिया नियमावली एवं स्‍थाई आदेश की पुस्तिका एवं माननीय विधायकों की सुविधा के लिये प्रश्‍नोत्‍तरी का विमोचन किया गया। प्रारम्‍भ में ए.पी. सिंह, प्रमुख सचिव, विधान सभा द्वारा जानकारी दी गई कि माननीय विधायकों की सुविधा हेतु कतिपय परिवर्तन कर प्रश्‍नोत्‍तरी के मुखपृष्‍ठ पर चक्रानुक्रमानुसार विभागों एवं प्रभारी मंत्रियों की अनुक्रमणिका, माननीय सदस्‍यों के तारांकित, परिवर्तित तारांकित तथा अतारांकित प्रश्‍नों के पृथक-पृथक भाग के साथ ही सदस्‍यवार प्रश्‍नोत्‍तर अनुक्रमणिका तैयार कर लगाई गई है, जिससे माननीय सदस्‍यों को अपने प्रश्‍नों के तारांकित या अतारांकित होने की स्थिति तथा सम्‍बन्धित विभाग एवं मंत्री का त्‍वरित ज्ञान हो सकेगा एवं उन्‍हें अपने विधायी दायित्‍वों के निर्वहन में सुविधा होगी।
Tags :