🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

काजोल का रिपोर्टर को जवाब वायरल: "हिंदी में क्यों बोलूं? जो समझना चाहेगा, समझ जाएगा"

👤
prativad
👁 4418 व्यूज
📍 मुंबई
काजोल का रिपोर्टर को जवाब वायरल: "हिंदी में क्यों बोलूं? जो समझना चाहेगा, समझ जाएगा"
7 अगस्त 2025 — मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक प्रेस इवेंट में उनके बर्ताव को लेकर। महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार 2025 के कार्यक्रम के दौरान काजोल ने एक पत्रकार के हिंदी में बोलने के अनुरोध पर नाराज़गी जताई और कहा, "अभी मैं हिंदी में बोलूं? जिसको समझना है, वो समझ लेंगे।" उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

◼️ क्या हुआ था इवेंट में?
कार्यक्रम में काजोल अपनी मां और दिग्गज अदाकारा तनुजा के साथ पहुंची थीं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मराठी और अंग्रेज़ी में सवालों के जवाब दिए। तभी एक रिपोर्टर ने उनसे अनुरोध किया कि वे अपना बयान हिंदी में भी दें। इस पर काजोल ने नाराज़गी जताई और हिंदी में बात करने से इनकार कर दिया।

◼️ सोशल मीडिया पर बवाल
काजोल का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें घेर लिया। एक यूज़र ने लिखा, "हिंदी फिल्मों की वजह से नाम कमाया और अब हिंदी बोलने में शर्म आती है? तो फिर मराठी फिल्मों में ही काम करें।"
एक और ने तंज कसते हुए कहा, "हिंदी से स्टार बनीं, अब मराठी बोलकर नेता बनने की कोशिश कर रही हैं।"
कई यूज़र्स ने इसे "दोगलापन" और हिंदी भाषा का "अपमान" बताया।

◼️ काजोल की सफाई नहीं आई
फिलहाल, काजोल ने इस विवाद पर कोई सफाई नहीं दी है। हालांकि, उसी दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट जरूर साझा की। उन्होंने मंच पर अपनी मां के साथ मौजूदगी को खास बताया और लिखा, "जन्मदिन पर उसी मंच पर चलना जहाँ मेरी माँ चला करती थीं... ब्रह्मांड मुझे याद दिला रहा है कि मैं कहाँ से आई हूँ।"

◼️ आखिरी बार इन फिल्मों में दिखीं
काजोल को हाल ही में "सरज़मीन" में पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया था।
Tags :