🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद स्थगित

👤
प्रतिवाद
👁 18704 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद स्थगित
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से प्रारंभ हुआ. हाल ही में दिवंगत हुए दो पूर्व राज्यपालों और नेता प्रतिपक्ष को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई.



शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने पूर्व राज्यपाल डॉ. भाई महावीर, रामनरेश यादव और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन का उल्लेख किया.



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक और सदन में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें जुझारू नेता बताया.



मुख्यमंत्री ने कहा कि कटारे ने मजदूरों और श्रमिकों के लिए लड़ाई लड़ी. दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.



विधानसभा में 7 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और 8 दिसंबर को चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा.



शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 2076 लिखित प्रश्न विधानसभा सचिवालय को दिए हैं, जिनमें से 1069 तारांकित हैं और 1007 अतारांकित प्रश्न हैं.
Tags :