🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

यूपी विधानमंडल में कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हंगामा

👤
prativad
👁 2863 व्यूज
📍 लखनऊ
यूपी विधानमंडल में कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हंगामा
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र आज से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगा। इसकी खासियत यह है कि इसमें यूपी के विजन डाक्यूमेंट पर विशेष चर्चा कराई जाएगी।

11 अगस्त 2025। यूपी विधानमंडल मानसून सत्र की शुरुआत मे सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विधानमंडल परिसर में सपा विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया है। कानून व्यवस्था, महंगाई, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर विधानमंडल परिसर में हंगामा कर रहे हैं। उधर, यूपी सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा के मानसून सत्र पर कहा, 'यह सत्र ऐतिहासिक होने वाला है। आगे का उत्तर प्रदेश कैसा हो, विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश, इसी पर चर्चा होगी।

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगा। इसकी खासियत यह है कि इसमें यूपी के विजन डाक्यूमेंट पर विशेष चर्चा कराई जाएगी। लगातार 24 घंटे की यह चर्चा 13 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त को सुबह 11 बजे खत्म होगी। इसी के बाद दोपहर दो बजे विधानसभा सत्र समाप्त हो जाएगा। विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे उठाने की तैयारी में हैं, वहीं सत्ता पक्ष भी माकूल जवाब देने के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी 24 घंटे चर्चा का विरोध कर रही है।

उधर, यूपी के फतेहपुर के आबूनगर स्थित मकबरे को मंदिर बताने का विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सोमवार सुबह मकबरे में पहुंचकर लोगों से पूजा, आरती करने की अपील कर दी। इससे प्रशासन चौकन्ना हो गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मकबरे के आसपास रविवार शाम बैरिकेडिंग करा दी। पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। बता दें कि गुरुवार को आबूनगर रेडड्या स्थित एक मकबरा स्थल को ठाकुरद्वारा मंदिर बता उसके सुंदरीकरण, नवीनीकरण और विस्तारीकरण के लिए मठ मंदिर संरक्षण समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल थे।
Tags :