🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

महात्मा गांधी होते तो तिब्बत को आज़ाद करा चुके होते – डॉ. महेश यादव

👤
prativad
👁 394 व्यूज
📍 भोपाल
महात्मा गांधी होते तो तिब्बत को आज़ाद करा चुके होते – डॉ. महेश यादव
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल के इक़बाल मैदान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) ने तिब्बत की आज़ादी की अपील करते हुए शांति के प्रतीक कबूतर आसमान में उड़ाए। इस मौके पर पूर्व निगम चेयरमैन साहबज़ादा अब्दुल रशीद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी अगर आज जीवित होते तो तिब्बत की आज़ादी के लिए संघर्ष कर चुके होते। उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता केवल तिब्बतियों के लिए नहीं, बल्कि भारत और पूरी मानवता के लिए आवश्यक है। “चीन ने जबरन तिब्बत पर कब्जा किया और अब भारत की सीमाओं पर लगातार दबाव और षड्यंत्र रच रहा है। तिब्बत आज़ाद होगा तो भारत की सुरक्षा भी मज़बूत होगी,” उन्होंने कहा।

डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि चीन तिब्बत के पठार पर परमाणु और रासायनिक हथियारों का परीक्षण कर रहा है और उसका कचरा नदियों में बहाकर पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। साथ ही पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को सैन्य सहायता देकर पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा, “आज विश्व जनमत को चीन के खतरनाक रवैये पर गंभीरता से सोचना होगा।”

कार्यक्रम में मौजूद साहबज़ादा अब्दुल रशीद खान ने तिब्बत की आज़ादी का समर्थन किया और देश की एकता व अखंडता पर बल दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सभी से मिलजुलकर भारत को शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर गुलफाम खान, मोहम्मद सरबर, रामस्वरूप मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Tags :