🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

असली नहींं हमशक्ल पुतिन ने की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

👤
prativad
👁 2358 व्यूज
📍 नई दिल्ली
असली नहींं हमशक्ल पुतिन ने की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
16 अगस्त 2025। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब दावे किए जा रहे हैं। चर्चाओं में कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में असली पुतिन नहीं, बल्कि उनका बॉडी डबल शामिल हुआ था।

वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर कई यूजर्स ने दावा किया है कि पुतिन के चेहरे और हाव-भाव अलग नजर आ रहे हैं, जिससे शक गहरा गया कि यह असली राष्ट्रपति नहीं बल्कि उनका हमशक्ल था।

हालांकि, इन दावों को लेकर रूस की ओर से कड़ा खंडन किया गया है। क्रेमलिन ने इन थ्योरीज़ को “बिल्कुल बेबुनियाद और निराधार” बताते हुए कहा कि पुतिन की जगह किसी डुप्लीकेट को भेजने का सवाल ही नहीं उठता।

सोशल मीडिया पर यह बहस अब भी जारी है और लोग मीम्स तथा मज़ाकिया पोस्ट शेयर कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह सिर्फ़ एक अफवाह है, जिसका कोई वास्तविक आधार नहीं है।
Tags :