🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भारत और इजरायल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ायेंगे

👤
DD
👁 18864 व्यूज
📍 New Delhi
भारत और इजरायल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ायेंगे
6 दिसम्बर 2016, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष मंत्री ओफिर अकुनिस की अगुवाई में इजरायल के एक उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केन्‍द्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्‍वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। इजरायली संसद के तीन सदस्‍य भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। पिछले महीने इजरायल के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा के बाद इजरायल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष मंत्री भारत के दौरे पर आए। दोनों मंत्रियों के बीच हुई बैठक में दोनों पक्षों ने वर्ष 1993 में भारत और इजरायल के बीच हुये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौते के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में द्वि‍‍पक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। अगला साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 वर्षों का प्रतीक होगा।



प्रतिनिधिमंडल का स्‍वागत करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत इजरायल के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग को काफी अहमियत देता है, क्‍योंकि इजरायल विश्‍व का एक अग्रणी अभिनव या नवप्रवर्तनशील देश है। उन्‍होंने यह भी कहा कि हम एक ऐसे मूल्‍य आधारित रिश्‍ते का सृजन करके आपसी सहयोग एजेंडे को बढ़ाने के लिए नये अवसरों एवं व्‍यवस्‍थाओं की पहचान करने की कोशिश करेंगे जिसका 21वीं शताब्‍दी की ज्ञान अर्थव्‍यवस्‍था में संभवत: अहम योगदान होगा।

Tags :