🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात,मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण

👤
prativad
👁 1571 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात,मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रधानमंत्री मोदी से पार्लियामेंट हाउस में हुई मुलाकात
मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ और किसान सम्मेलन में उपस्थिति के लिए किया आग्रह

18 अगस्त 2025। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस में मुलाकात कर मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया।

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया की प्रदेश में औद्योगिक करण का वातावरण चल रहा है इस दिशा में स्वदेशी का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है की स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाए जाए। इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से औद्योगिकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसके फल स्वरुप 30 लाख करोड़ से अधिक के एम ओ यू किए जा चुके हैं और 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी।
Tags :