🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने एआई और अनुसंधान के अवसरों का किया अवलोकन

👤
prativad
👁 1780 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने एआई और अनुसंधान के अवसरों का किया अवलोकन
19 अगस्त। मध्य प्रदेश में नवाचार और अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से जर्मन कंपनियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इंदौर स्थित इन्फोबीन्स परिसर पहुँचा। यहाँ पाँच दिवसीय ‘मध्य प्रदेश–वैश्विक नवाचार एवं अनुसंधान एवं विकास विनिमय कार्यक्रम-2025’ की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।

पहले दिन जर्मन व्यापारिक प्रतिनिधियों ने राज्य में अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास से जुड़े अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। यह आयोजन मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) और जर्मन-भारत नवाचार कॉरिडोर (GIIC) के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इस समझौते पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री मोहन यादव की बीते नवंबर की जर्मनी यात्रा के दौरान हुए थे।

निवेश और तकनीकी सहयोग पर विशेष फोकस
हाल ही में भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2025 ने द्विपक्षीय सहयोग की दिशा में खास गति दी है। इसी कड़ी में, कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य को निवेश के आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना है।

चर्चा सत्रों में “भारत से वैश्विक स्तर के डिजिटल उत्पाद निर्माण”, “भारतीय नवाचार परिदृश्य” और “तेजी से वृद्धि – भारतीय एवं जर्मन दृष्टिकोण” जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने नवाचार, शोध सहयोग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार साझेदारी की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

प्रतिभा और एआई पर गहरी रुचि
प्रतिनिधियों ने प्रतिभा अधिग्रहण, संस्कृति-आधारित मानव संसाधन प्रबंधन मॉडल और महिला सशक्तिकरण पहलों का अवलोकन भी किया।
ज़ोहो, फ्रेशवर्क्स और ब्राउज़रस्टैक जैसे भारतीय यूनिकॉर्न्स की सफलता का उल्लेख करते हुए, जर्मन टीम ने राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विकास, संभावित आरएंडडी हब्स तथा युवाओं के लिए रोज़गार के अवसरों की संभावनाओं में गहरी दिलचस्पी दिखाई।
Tags :