🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दुबई में अरबों की जायदाद! भोपाल के शाहवर मछली ने ₹100 करोड़ के सौदे से हिलाया सिस्टम

👤
prativad
👁 2528 व्यूज
📍 भोपाल
दुबई में अरबों की जायदाद! भोपाल के शाहवर मछली ने ₹100 करोड़ के सौदे से हिलाया सिस्टम
19 अगस्त 2025। हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग्स रैकेट की जाँच हर दिन चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। मुख्य आरोपी शाहवर उर्फ शाहवर मछली सिर्फ नशीले पदार्थों का किंगपिन नहीं था—बल्कि उसने दुबई की रियल एस्टेट में अरबों का साम्राज्य खड़ा कर लिया था।

◼️ मोबाइल से खुला राज
सीबीआई और क्राइम ब्रांच को जब्त मोबाइल फोन से डिजिटल सबूत मिले हैं।
इनसे खुलासा हुआ कि करीब ₹100 करोड़ के विदेशी लेन-देन भारत, दुबई और मलेशिया के बीच हुए।
यह रकम हवाला नेटवर्क और ड्रग्स की मनी-चेन से जुड़ी बताई जा रही है।

◼️ हवाला–हनीट्रैप का गंदा खेल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहवर और उसका भतीजा यासीन मछली न सिर्फ ड्रग्स बेचते थे, बल्कि हवाला चैनल भी चलाते थे।
महिलाओं को हनीट्रैप के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
व्यापारियों और रसूख़दारों को फंसाकर मोटी रकम वसूली जाती और वही पैसा विदेश भेजा जाता था।

◼️ लग्जरी लाइफस्टाइल से लेकर विदेशी खाता तक
छापों के दौरान शाहवर की करोड़ों की नकदी, आलीशान गाड़ियाँ और जमीन के कागज़ जब्त हुए हैं।
नई जानकारियों के बाद एजेंसियाँ अब अंतरराष्ट्रीय मदद लेने की तैयारी कर रही हैं।
संभव है कि जल्द ही इंटरपोल और दुबई पुलिस से औपचारिक संपर्क किया जाए।

◼️ 14 गिरफ्तारियाँ, नेटवर्क देशभर में फैला
क्राइम ब्रांच के एडिशनल DCP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया—
"अब तक 14 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी हैं। शाहवर का नेटवर्क भोपाल–इंदौर से लेकर मुंबई और दिल्ली तक फैला था।"
भारत से विदेश तक फैली इस MD ड्रग्स सप्लाई चेन ने कानून-व्यवस्था को हिला दिया है।
Tags :