🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भारत ने अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया, 5000 किमी तक मारक क्षमता

👤
prativad
👁 2909 व्यूज
📍 भोपाल
भारत ने अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया, 5000 किमी तक मारक क्षमता
20 अगस्त 2025। भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि यह परीक्षण सामरिक बल कमान की निगरानी में हुआ और मिसाइल ने सभी तकनीकी व परिचालन मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

अग्नि-5 की क्षमता
यह अत्याधुनिक मिसाइल 5000 किलोमीटर तक अपने लक्ष्य को निशाना बना सकती है। इसकी जद में चीन का अधिकांश हिस्सा, एशिया के बड़े क्षेत्र और यूरोप के कुछ हिस्से भी आते हैं। इस परीक्षण को भारत की सामरिक शक्ति में बड़ा कदम माना जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं सफल ट्रायल
भारत ने साल 2024 में भी अग्नि-5 का परीक्षण किया था। इससे पहले अग्नि-1 से लेकर अग्नि-4 तक की मिसाइलें सेना में पहले ही शामिल की जा चुकी हैं। इनकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है।

हालिया मिसाइल परीक्षण
पिछले महीने भारत ने परमाणु क्षमता वाली दो अन्य मिसाइलों का भी परीक्षण किया था—

पृथ्वी-2: मारक क्षमता 350 किमी, 500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम।

अग्नि-1: मारक क्षमता 700–900 किमी, 1000 किलोग्राम पेलोड क्षमता।

ये दोनों मिसाइलें भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता की प्रमुख कड़ी मानी जाती हैं।

इसी जुलाई में भारत ने ‘प्रलय’ नामक नई सामरिक मिसाइल का भी परीक्षण किया था। यह सतह से सतह पर मार करने वाली अल्प दूरी की मिसाइल है, जो 500–1000 किलोग्राम तक का पारंपरिक पेलोड ले जा सकती है।
Tags :