🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

निलंबित आईएएस बोलीं, 'केजरीवाल को बुलाकर एमपी की गंदगी को हटवाना चाहिए'

👤
PDD
👁 18411 व्यूज
📍 Bhopal
निलंबित आईएएस बोलीं, 'केजरीवाल को बुलाकर एमपी की गंदगी को हटवाना चाहिए'
7 दिसम्बर 2016, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 20 दिसंबर को प्रस्तावित परिवर्तन रैली के पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हलचल तेज हो गई है. निलंबित आईएएस शशि कर्णावत ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा है कि वह झाड़ू से भ्रष्टाचार हटा रहे हैं.



आईएएस रमेश थेटे और निलंबित आईएएस शशि कर्णावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. राजधानी के अंबेडकर मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शशि कर्णावत ने अन्न-जल त्यागने का ऐलान कर दिया.



शशि कर्णावत ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वो अन्न-जल नहीं ग्रहण करेंगी. शशि कर्णावत ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल की तारीफ की. कर्णावत ने कहा कि वो सर्विस के बाद राजनीति ज्वाइन कर सकती हैं. उनकी अब चार साल की नौकरी बची है.

हालांकि, कर्णावत ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर जवाब देने से इंकार कर दिया. केजरीवाल देशभर में रैलियां कर रहे हैं. इस कड़ी में 20 दिसंबर को भोपाल में भी एक रैली का आयोजन होना है. माना जा रहा है कि इस रैली से प्रदेश की राजनीति के समीकरण बदल सकते है.



39 महीने से सस्पेंड चल रहीं शशि कर्णावत की बड़ी बातें:



-अरविंद केजरीवाल को एमपी बुलाकर यहां की गंदगी को हटवाना चाहिए



-81 विधायक पार्टी के पिट्ठू हैं,जो बाबा साहब के नाम पर जीते हैं,लेकिन यहां नहीं पहुंचे.



-मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार होते हैं

-मैं घर से निकाली गई तो अपने भाई के घर रहूंगी,मुझे धमकियां मिल रही हैं, मैं डरी हुई हूं.



-अगर मैं व्यापमं की औलाद होती, तो कब की मरवा दी जाती
Tags :