🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

“भोपाल की बारिश में भुट्टे वाली बहनों से मिले CM मोहन यादव, सादगी ने जीता दिल”

👤
prativad
👁 2478 व्यूज
📍 भोपाल
“भोपाल की बारिश में भुट्टे वाली बहनों से मिले CM मोहन यादव, सादगी ने जीता दिल”
24 अगस्त 2025। भोपाल की लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। यह नजारा राजधानी के भदभदा पुल पर देखने को मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब भदभदा पुल से गुजर रहा था, तभी पास ही भुट्टा बेच रही एक महिला ने मुस्कुराते हुए आवाज दी –
“सीएम साहब, भुट्टे तो लेते जाइए।”

मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया, लेकिन इस बात का ध्यान रखा कि ट्रैफिक बिल्कुल भी बाधित न हो। वे खुद गाड़ी से उतरे और उस महिला से आत्मीय भाव से बातचीत की। उन्होंने महिला से पूछा – “लाडली बहना योजना के पैसे मिल रहे हैं या नहीं?”
महिला ने निश्चिंत स्वर में कहा – “जी हाँ, बिल्कुल मिल रहे हैं।”

सीएम साहब ने उसी समय महिला के बेटे को भी बुलाया और प्यार से कहा – “बेटा, स्कूल जरूर जाना और मन लगाकर पढ़ाई करना।”

वहीं पर मौजूद एक मुस्लिम बहन ने जब मुख्यमंत्री को देखा तो बड़े स्नेह से कहा कि वे भी भुट्टा खाकर जाएँ। मुख्यमंत्री ने उसकी बात को बड़े आत्मीय भाव से स्वीकार किया। उन्होंने उसके हाथ से भुट्टा लिया, वहीं खाया, कुछ भुट्टे साथ भी पैक करवाए और उसी मुस्लिम बहन और उनके बेटे के साथ फोटो भी खिंचवाया।

पूरे दृश्य मइत विश्वासकना ही नहीं, भुट्टे के पैसे मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन भुगतान कर दिए।

यह दृश्य केवल एक मुख्यमंत्री और जनता का नहीं था, बल्कि भाईचारे, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक बन गया। मुस्लिम बहन की आँखों में अपने मुख्यमंत्री के प्रति गर्व और आत्मीयता झलक रही थी।
Tags :