🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ पहली बार दीपिका पादुकोण बनीं एशिया की सबसे सेक्‍सी महिला

👤
DD
👁 19615 व्यूज
📍 New Delhi
प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ पहली बार दीपिका पादुकोण बनीं एशिया की सबसे सेक्‍सी महिला


एशिया की सबसे 'सेक्‍सी' महिला की श्रेणी में इस बार 'मस्‍तानी' ने 'काशीबाई' को पछाड़ दिया है. दीपिका पादुकोण पहली बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला की सूची में शामिल हुई हैं. अभी तक इस लिस्‍ट पर प्रियंका चोपड़ा का कब्‍जा था लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण ने चार बार की विजेता रही प्रियंका को पछाड़ते हुए सूची में पहला स्थान पाया है. इस वार्षिक सूची को ब्रिटेन के समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' ने प्रकाशित किया.



फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डिजल के साथ हॉलीवुड में जल्द ही शुरुआत कर रही दीपिका ने कहा, 'इससे मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है, लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब भी अलग होता है. मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नहीं है. जिसके साथ आप सहज है वहीं सेक्सी है. आत्मविश्वास सेक्सी है. मासूमियत और सौम्यता सेक्सी है.



साल 2016 की सेक्सी महिला चुनने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने वोट किया. इस लिस्‍ट में दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर, निया शर्मा तीसरे स्थान पर और आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर रहीं. लिस्‍ट में टॉप 10 की बात करें तो इनमें सनाया ईरानी (छठवें), कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौंवे) और गौहर खान (10वें) शामिल हैं.



उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी 53 वर्षीय नीता अंबानी संपादक की पसंद के रूप में पिछले 13 सालों में शामिल होने वाली पहली महिला हैं. उन्हें 32 वां स्थान मिला है.
Tags :