🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सोनाक्षी सिन्हा ने ब्रांड्स को दी चेतावनी: "पहले तस्वीरें हटाओ, नहीं तो इनवॉइस भेज दूँगी"

👤
prativad
👁 2132 व्यूज
📍 मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा ने ब्रांड्स को दी चेतावनी: "पहले तस्वीरें हटाओ, नहीं तो इनवॉइस भेज दूँगी"
3 सितंबर 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कई ब्रांड्स पर बिना अनुमति उनकी तस्वीरों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इसे "अनैतिक और अस्वीकार्य" बताया और चेतावनी दी कि अगर तस्वीरें नहीं हटाई गईं तो वह ब्रांड्स को सीधे चुनौती देंगी।

इंस्टाग्राम पर फूटा गुस्सा
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक लंबा नोट लिखकर कहा—
"एक महिला होने के नाते जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती है, मैंने देखा कि मेरी तस्वीरें कई ब्रांड्स की वेबसाइटों पर इस्तेमाल हो रही हैं—वो भी बिना अनुमति और अधिकार के। यह कैसे स्वीकार्य है? जब कोई आर्टिस्ट आपके कपड़े या गहने पहनता है, तो उसे क्रेडिट देकर पोस्ट करते हैं, लेकिन वही तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर डालना गलत है। चलो, चीज़ों को नैतिक रखें, है ना?"

उन्होंने आगे लिखा—
"असल में मैं यही कह रही हूँ कि इससे पहले कि मैं तुम्हें डाँटना शुरू करूँ, मेरी तस्वीरें हटा दो...या फिर बताओ कि मैं अपना इनवॉइस कहाँ भेजूँ। फैसला तुम्हारा!"
इसके साथ ही उन्होंने चार हँसते हुए इमोजी भी लगाए।

तब्बू ने की हामी
सोनाक्षी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री तब्बू ने लिखा—
"मुझे पता था कि मैं अकेली नहीं हूँ जिसने ऐसा महसूस किया है।"

पर्सनल लाइफ़ और वर्क फ्रंट
सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ एक मज़ेदार वीडियो साझा किया जिसमें दोनों की मस्ती देखते ही बनती है।
गणेश चतुर्थी पर यह कपल सलमान खान के घर बप्पा की आरती में भी शामिल हुआ। बता दें, सोनाक्षी और ज़हीर ने 23 जून 2024 को 7 साल के रिलेशन के बाद शादी की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनाक्षी अगली बार तेलुगु फिल्म ‘जटाधारा’ में दिखाई देंगी, जिसमें शिल्पा शिरोडकर भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
Tags :