🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.73 करोड़ लोगों को सशक्त बनाते हुए, इंडस टावर्स ने भारत की समावेशी विकास यात्रा को गति दी।

👤
prativad
👁 2069 व्यूज
📍 भोपाल
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.73 करोड़ लोगों को सशक्त बनाते हुए, इंडस टावर्स ने भारत की समावेशी विकास यात्रा को गति दी।
4 सितंबर 2025। दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार अवसंरचना कंपनियों में से एक, इंडस टावर्स लिमिटेड ने अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘सक्षम’ और ‘प्रगति’ के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.73 मिलियन से अधिक जीवनों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कंपनी की सीएसआर रणनीति भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं — डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्किल इंडिया — के साथ गहराई से जुड़ी हुई है तथा यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में भी सार्थक योगदान देती है।

2030 तक 15 करोड़ जीवनों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के विज़न से प्रेरित होकर, इंडस टावर्स लिमिटेड के सीएचआरओ (CHRO) श्री पुष्कर सिंह कटारिया ने कहा, “इंडस टावर्स की सामाजिक ज़िम्मेदारी के केंद्र में जीवनों को संवारने और संभावनाओं को पोषित करने की गहरी प्रतिबद्धता निहित है। हमारे प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘सक्षम’ और ‘प्रगति’ के माध्यम से कंपनी हाशिए पर रहने वाले समुदायों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करती है — केवल उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करके ही नहीं, बल्कि उन्हें अपना भविष्य स्वयं गढ़ने के लिए सशक्त बनाकर।”

विविधता और समावेशन पर गहन ध्यान केंद्रित करते हुए, इंडस टावर्स बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत है, ताकि यह सुनिश्चित हो उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य, हाइज़ीन और स्वच्छता सुविधाओं तक पहुँच मिले। इस मिशन के केंद्र में शिक्षा और कौशल विकास निहित है, जो व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने आत्मविश्वास के साथ समाज में अपना योगदान देने में सक्षम बनाता है। कंपनी सतत विकास पहलों और अनुसंधान एवं विकास साझेदारियों के माध्यम से पर्यावरणीय दायित्व तथा नवाचार को भी आत्मसात करती है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप डिजिटल साक्षरता का निर्माण करते हुए, इंडस टावर्स एक-एक जीवन को सशक्त बनाकर डिजिटल विभाजन को पाटने और देश के हर कोने तक अवसर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है।
Tags :