🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

डायल-112 कंट्रोल रूम में महिला कर्मचारी से जबरन ‘साँस जाँच’, सुपरवाइज़र निलंबित

👤
prativad
👁 1859 व्यूज
📍 भोपाल
डायल-112 कंट्रोल रूम में महिला कर्मचारी से जबरन ‘साँस जाँच’, सुपरवाइज़र निलंबित
6 सितंबर 2025। भोपाल के राज्य नियंत्रण एवं कमान केंद्र (डायल-112) में कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला कर्मचारी को पुरुष सहकर्मियों की साँस सूंघकर शराब पीने की पुष्टि करने के लिए मजबूर किया गया।

यह विवादित आदेश ड्यूटी पर तैनात डिस्पैच सुपरवाइज़र प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने दिया था। मामले की गंभीरता देखते हुए त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई में उनकी बर्खास्तगी तक हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। आरोप है कि त्रिपाठी ने महिला कर्मचारी को लगभग आधे घंटे तक पुरुष साथियों की साँस सूंघने के लिए कहा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसने ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी है।

पीड़ित महिला ने बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके आधार पर आंतरिक जांच शुरू हुई। बताया जा रहा है कि अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं, लेकिन विरोध करने से डर गईं।

जांच अधिकारियों ने महिला का बयान दर्ज किया है और कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें त्रिपाठी कर्मचारियों से बातचीत करते दिख रहे हैं और इसके बाद महिला पुरुष सहकर्मियों के पास जाकर उनकी साँस सूंघती नज़र आ रही है।

एसपी डायल-112 नीतू ठाकुर ने अपनी रिपोर्ट में महिला की गवाही को शामिल किया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया।
Tags :