🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश: पांच जिलों के कलेक्टर समेत 14 IAS अधिकारियों का तबादला, डॉ. सुदाम खाड़े बने इंदौर आयुक्त

👤
prativad
👁 2045 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश: पांच जिलों के कलेक्टर समेत 14 IAS अधिकारियों का तबादला, डॉ. सुदाम खाड़े बने इंदौर आयुक्त
9 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदले गए हैं।

नए आदेशों के मुताबिक, डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन का आयुक्त बनाया गया है। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त और मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इंदौर प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है, क्योंकि यहाँ कलेक्टर, आयुक्त और निगमायुक्त—तीनों पदों पर नए चेहरे नियुक्त हुए हैं। खास बात यह है कि दीपक सक्सेना अपने नवाचारों के लिए जाने जाते हैं और अब राज्य की जनसंपर्क व्यवस्था की कमान उनके हाथ में होगी।
Tags :