🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘सुमन सखी’ चैटबॉट होगा लॉन्च

👤
prativad
👁 4359 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘सुमन सखी’ चैटबॉट होगा लॉन्च
9 सितंबर 2025। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश जल्द ही एक एआई आधारित चैटबॉट ‘सुमन सखी’ शुरू करने जा रहा है। इस डिजिटल सेवा का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देखभाल, संभावित जोखिमों और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह चैटबॉट नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करेगा और महिलाओं को तेज, विश्वसनीय तथा सरल डिजिटल सहायता प्रणाली प्रदान करेगा।

यह चैटबॉट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSeDC), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है। यह एक वर्चुअल असिस्टेंट की तरह कार्य करेगा, जहाँ लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे।

चैटबॉट 24x7 उपलब्ध रहेगा और हिंदी भाषा में सेवाएँ प्रदान करेगा ताकि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की महिलाएँ बिना किसी भाषा अवरोध के लाभ उठा सकें। इसकी शुरुआत मातृ स्वास्थ्य सेवाओं से होगी और धीरे-धीरे अन्य प्रमुख योजनाओं तक विस्तार किया जाएगा। नागरिक इसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक्सेस कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि यह डिजिटल पहल न केवल सेवा वितरण को बेहतर बनाएगी, बल्कि पारदर्शिता और शासन पर विश्वास भी मजबूत करेगी। साथ ही लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुँच और उपयोग में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
Tags :