🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सोशल मीडिया दुरुपयोग के चलते MP हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक

👤
prativad
👁 4336 व्यूज
📍 भोपाल
सोशल मीडिया दुरुपयोग के चलते MP हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक
13 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने आपराधिक मामलों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया पर अदालती कार्यवाही के वीडियो क्लिप्स का दुरुपयोग हो रहा है।

मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह आदेश अधिवक्ता अरिहंत तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में बताया गया कि कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो संपादित कर शॉर्ट्स, मीम्स और रील्स के रूप में वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें कानूनी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है।

अदालत ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक किसी भी आपराधिक मामले की लाइव स्ट्रीमिंग न हो। हालांकि, कार्यवाही देखने के लिए वेबसाइट पर अप्रतिबंधित वेबएक्स लिंक उपलब्ध रहेगा, लेकिन इसकी रिकॉर्डिंग की अनुमति किसी को नहीं होगी।

साथ ही, अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार सहित यूट्यूब और मेटा जैसी कंपनियों को भी नोटिस जारी किए हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर 2025 को होगी।
Tags :