🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ऑपरेशन FAST: 18–45 वर्ष के ग्रामीण वयस्क बने साइबर ठगों का आसान शिकार

👤
prativad
👁 1681 व्यूज
📍 भोपाल
ऑपरेशन FAST: 18–45 वर्ष के ग्रामीण वयस्क बने साइबर ठगों का आसान शिकार
15 सितंबर 2025। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 18 से 45 वर्ष के लोग साइबर अपराधियों की पहली पसंद बन गए हैं। अधिकारी बताते हैं कि उनके बायोमेट्रिक डाटा (अंगूठे और उंगलियों के निशान) का दुरुपयोग कर ठग नकली सिम कार्ड बनवाते हैं, जिनका इस्तेमाल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी में किया जाता है।

इसी खतरे को रोकने के लिए साइबर पुलिस ने जिला पुलिस बल की मदद से राज्यभर में ऑपरेशन FAST (Fake Activated SIM Termination) शुरू किया है।

जाँच में सामने आया कि सीधी, छतरपुर, दतिया, डिंडोरी और शिवपुरी ज़िले नकली सिम कार्ड सप्लाई के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। साइबर एसपी प्रणय नागवंशी के मुताबिक, ये कार्ड न केवल झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ठगों तक पहुँचे, बल्कि कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देशों में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गिरोहों तक भी भेजे गए।

आंकड़े बताते हैं कि करीब 60% नकली सिम कार्ड मामलों में ग्रामीण युवाओं और वयस्कों (18–45 आयु वर्ग) के बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल हुआ। कई PoS (सिम बिक्री केंद्र) संचालकों पर भी आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों की पहचान और अंगूठे के निशान का उपयोग कर बड़े पैमाने पर सिम कार्ड निकाले और बाद में इन्हें अपराधियों को बेच दिया।

साइबर पुलिस ने लोगों को चेताया है कि सिम कार्ड खरीदते समय अपने बायोमेट्रिक डेटा को लेकर सावधान रहें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी वास्तविक पहचान का गलत इस्तेमाल न हो।
Tags :