🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शानदार नौकरी पाने के लिए फर्स्ट ईयर से ही करें खुद को तैयार: एच आर एक्सपर्ट

👤
प्रतिवाद
👁 18283 व्यूज
📍 Bhopal
शानदार नौकरी पाने के लिए फर्स्ट ईयर से ही करें खुद को तैयार: एच आर एक्सपर्ट
10 दिसम्बर 2016, यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी पढ़ाई पूरी करते ही अपनी चहेती कंपनी में अच्छे पैकेज के नौकरी पा लें तो आपके फर्स्ट ईयर से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस तैयारी में बॉडी लैंग्वेज, अच्छी तरह से हैंडशेक करना, आई कांटेक्ट बनाना, अपने विषय से बाहर के विषयों का अच्छा ज्ञान, ईमानदारी, लोगों से मिलना जुलना और नेटवर्क बनाना तथा हमेशा अपने आप को पॉजिटिविटी से चार्ज रखना शामिल है।



यह बात आज सीआईआई यंग इंडियन्स द्वारा एच आर एक्सपर्ट्स और विद्यार्थियों के लिए आयोजित किये गए एक दिवसीय कार्यक्रम मार्गदर्शन में विशेषज्ञों ने कही। स्थानीय ट्रूबा कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में टेलीकॉम, स्टील और बैंकिंग क्षेत्र से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को वे गुर बताये जिनसे वे अपने स्किल्स बेहतर कर अच्छे जॉब पा सकें या अपना कारोबार आरंभ कर सकें।

एचआर एक्सपर्ट तथा बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत नंदिता मल्होत्रा ने कहा कि कॉलेज की चार वर्षों की पढ़ाई सबकी एक जैसी होती है लेकिन आप उस पढ़ाई से आप किस तरह औरों से अलग बनते हैं यह महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ रोजाना अखबारों के फ्रंट पेज व एडीटोरियल पेजों को जरूर पढ़ना चाहिए तथा अपने विषय से जुड़े ई न्यूजलेटर सब्सक्राइब करना चाहिए ताकि वे अपडेटेड रह सकें।



टाटा स्टील की इकाई टीएस एलॉय की इंडीपेंडेंट डायरेक्टर अपर्णा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने समय का इस्तेमाल उद्देश्यपूर्ण तरीके से करना चाहिए तथा अपनी पर्सनेलिटी को डेवलप करने में अपनी हॉबी और खेलकूद गतिविधियों का उपयोग भी संतुलित रूप से करना चाहिए। लोगों से मिलना जुलना और नई चीजों को सीखने की जिज्ञासा को बनाये रखना भी आपकी नियमित दिनचर्या में शामिल होना चाहिए।



वोडाफोन की एच आर विशेषज्ञ तन्वी गर्ग ने कहा कि आज के दौर में स्वयं की खूबियों के बारे में औरों को बताना या अपनी ब्रांडिंग करना बिलकुल गलत नहीं हैै। बस ध्यान इस बात का रखा जाना चाहिए कि आप अपनी खूबियों को करीने से प्रस्तुत करें ताकि यह बड़बोलापन न होकर स्वाभाविक लगे।



इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियन्स, भोपाल के अध्यक्ष राकेश सुखरामानी ने भी अपने अनुभव विद्यार्थियों से साझा किये तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिये।
Tags :