🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को दिए निर्देश, भ्रामक पोस्ट और हथियार दिखाने पर होगी कार्रवाई

👤
prativad
👁 1581 व्यूज
📍 भोपाल
पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को दिए निर्देश, भ्रामक पोस्ट और हथियार दिखाने पर होगी कार्रवाई
23 सितंबर 2025। जबलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर्स को पोस्ट करते समय सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में करीब 60 इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने उन्हें संबोधित किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रामक खबरें, अफवाहें या फर्जी ऑडियो-वीडियो शेयर करना कानूनी अपराध है और इसके लिए बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली या सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली सामग्री पोस्ट करने से भी सख्ती से मना किया गया।

पुलिस ने कहा कि इन्फ्लुएंसर ट्रैफिक नियमों और नए फ्लाईओवर के सही इस्तेमाल को लेकर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अश्लील कंटेंट, हथियार दिखाना, सड़कों पर स्टंट या बिना अनुमति रैलियों के वीडियो अपलोड करना प्रतिबंधित है, और ऐसा करने वालों पर आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर साइबर सेल ने बताया कि शहर में सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब शामिल हैं।
Tags :