🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने जिलों से मांगी सूची

👤
prativad
👁 1526 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने जिलों से मांगी सूची
27 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें कर अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पब्लिक सर्विस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने सभी जिलों से ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची मांगी है।

जिलों को भेजे गए फॉर्मेट में शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, दर्ज की गई कुल शिकायतें और उस पर अधिकारियों की टिप्पणी जैसी जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, हाल ही में हुई शिकायत समीक्षा बैठकों में सामने आया कि कई लोग जानबूझकर फर्जी शिकायतें दर्ज कर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जिलों जैसे सतना, सेवानी और मैहर के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

पहले चरण में ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने की सलाह दी गई थी। अब सरकार सीधे कार्रवाई की तैयारी में है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास) ने भी इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए कहा कि अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

सरकार का रुख स्पष्ट है—सीएम हेल्पलाइन जनता की सुविधा के लिए है, न कि दबाव बनाने या व्यक्तिगत फायदे उठाने का जरिया।
Tags :