🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद मध्य प्रदेश में जश्न, सीएम मोहन यादव बोले – "सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान"

👤
prativad
👁 1458 व्यूज
📍 भोपाल
एशिया कप 2025 : पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद मध्य प्रदेश में जश्न, सीएम मोहन यादव बोले – "सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान"
29 सितंबर 2025। दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश के शहरों में रातभर जश्न का माहौल रहा।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जीत हासिल की। रिंकू सिंह के चौके ने जीत पक्की की और इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सहित कई शहरों में देशभक्ति के रंग चढ़ गए।

सड़कों पर तिरंगा लहराता दिखा, आतिशबाजी हुई और युवा डांस करते नजर आए। गरबा पंडालों में माहौल और जोशिला हो गया, जहां ढोल नगाड़ों की थाप पर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे गूंज उठे। मिठाइयां बांटी गईं और सोशल मीडिया पर जश्न के वीडियो वायरल होते रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा – "हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर मोर्चे पर पाकिस्तान को हराने का सिलसिला जारी है।"

इंदौर में नवरात्रि गरबा पंडाल में सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं ने जनता के साथ जश्न मनाया। इस दौरान भीड़ ने मिलकर नारे लगाए – "सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान!"



भारत की इस जीत ने मध्य प्रदेश के हर कोने में उत्साह भर दिया। मोहल्लों से लेकर बड़े मैदानों तक लोग एकजुट होकर जश्न में डूब गए।
Tags :