🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल वन विहार, इंदौर रालामंडल और अन्य पार्कों में एंट्री और सफारी फीस बढ़ी

👤
prativad
👁 1339 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल वन विहार, इंदौर रालामंडल और अन्य पार्कों में एंट्री और सफारी फीस बढ़ी
30 सितंबर 2025। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क, इंदौर के रालामंडल अभयारण्य और मुकुंदपुर चिड़ियाघर में अब पर्यटकों को एंट्री और सफारी के लिए पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। पार्क प्रबंधन ने नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और पार्क में बेहतर अनुभव दिलाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

नई दरें इस प्रकार हैं –
प्रवेश शुल्क
पैदल: ₹25 प्रति व्यक्ति
अपनी साइकिल से: ₹30 प्रति व्यक्ति
पार्क की साइकिल से: ₹40 प्रति व्यक्ति
दोपहिया वाहन (अधिकतम 2 व्यक्ति): ₹80
ऑटो रिक्शा (4 व्यक्ति तक): ₹120
लाइट मोटर वाहन (5 व्यक्ति तक): ₹300
लाइट मोटर वाहन (5 से अधिक व्यक्ति): ₹500
मिनी बस (20 व्यक्ति तक): ₹1,100
बस (20 से अधिक व्यक्ति): ₹2,200

गॉल्फ़ कार्ट सफारी
प्रति व्यक्ति: ₹60
5-12 वर्ष के बच्चे: ₹40
5 वर्ष से कम: निःशुल्क
पूरी गॉल्फ़ कार्ट (6 व्यक्ति तक): ₹400

प्रबंधन द्वारा उपलब्ध वाहन से सफारी
प्रति व्यक्ति: ₹100
5-12 वर्ष के बच्चे: ₹30
5 वर्ष से कम: निःशुल्क
पूरा वाहन (6 व्यक्ति तक): ₹1,000

नाइट सफारी (प्रबंधन का वाहन)
प्रति व्यक्ति: ₹300
5-12 वर्ष के बच्चे: ₹150
5 वर्ष से कम: निःशुल्क
पूरा वाहन (6 व्यक्ति तक): ₹1,500

अधिकारियों ने बताया कि नई फीस से पार्क प्रबंधन को पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और प्राकृतिक माहौल के संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही, बेहतर रास्ते, आरामदायक टूर और गाइडेड अनुभव की सुविधा भी मिल पाएगी।
Tags :