🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अमेरिकी संघीय सरकार बंद – रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में खर्च बिल पर गतिरोध

👤
prativad
👁 1097 व्यूज
📍 नई दिल्ली
अमेरिकी संघीय सरकार बंद – रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में खर्च बिल पर गतिरोध
1 अक्टूबर 2025 | लगभग सात साल बाद अमेरिकी संघीय सरकार एक बार फिर बंद हो गई है। वजह है रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच खर्च प्राथमिकताओं पर समझौता न होना।

सरकारी फंडिंग को मंजूरी देने की डेडलाइन बुधवार को खत्म हो गई। लगातार वोटिंग के बावजूद दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के खर्च प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

डेमोक्रेट्स ने अफोर्डेबल केयर एक्ट (Obamacare) की सब्सिडी बढ़ाने और मेडिकेड कटौती वापस लेने की मांग रखी, जबकि रिपब्लिकन ने अपने प्लान को “साफ और निष्पक्ष” बताया। डेमोक्रेट्स का तर्क है कि GOP प्रस्ताव से लाखों अमेरिकियों की हेल्थकेयर पर असर पड़ेगा।

दोनों दल संकट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

सीनेट के रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून ने कहा कि “लेफ्ट विंग समूह और डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति से टकराव चाहते थे।”

वहीं डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन “अमेरिका की हेल्थकेयर को खतरे में डाल रहे हैं और बातचीत से भाग रहे हैं।”

व्हाइट हाउस ने भी डेमोक्रेट्स पर निशाना साधा और अपनी वेबसाइट पर एक काउंटडाउन क्लॉक लगा दी है, जिस पर लिखा है – “Democrats shut down the government.”

अब बुधवार सुबह सीनेट में रिपब्लिकन फंडिंग प्लान पर फिर से वोटिंग होगी। GOP नेताओं का कहना है कि जब तक विपक्ष झुकता नहीं, वे रोजाना वोटिंग कराते रहेंगे।

सरकार बंद होने से संघीय एजेंसियां कुछ सेवाएं रोक देंगी और हजारों कर्मचारियों को अनिवार्य छुट्टी पर भेजा जाएगा। पिछली बार अमेरिकी सरकार दिसंबर 2018 में बंद हुई थी, जो 35 दिन तक चली थी।
Tags :