🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रूस अब भी अमेरिका का सबसे बड़ा यूरेनियम सप्लायर – एनर्जी डिपार्टमेंट रिपोर्ट

👤
prativad
👁 1308 व्यूज
📍 नई दिल्ली
रूस अब भी अमेरिका का सबसे बड़ा यूरेनियम सप्लायर – एनर्जी डिपार्टमेंट रिपोर्ट
2 अक्टूबर 2025। अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट के ताज़ा आंकड़ों से पता चला है कि आयात पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद रूस, अमेरिका को यूरेनियम ईंधन का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है।

एजेंसी की वार्षिक यूरेनियम मार्केटिंग रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में अमेरिकी कमर्शियल न्यूक्लियर रिएक्टरों के लिए खरीदे गए समृद्ध यूरेनियम का 20% रूस से आया। इसके बाद फ्रांस ने 18%, नीदरलैंड्स ने 15%, ब्रिटेन ने 9% और जर्मनी ने 7% आपूर्ति की। अमेरिका ने खुद भी 19% उत्पादन किया।

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में 'रशियन यूरेनियम इंपोर्ट बैन एक्ट' पर हस्ताक्षर किए थे, जो अगस्त से लागू हुआ। जवाबी कदम के तौर पर रूस ने नवंबर में अमेरिका को आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगाई। हालांकि इस कानून में 2028 तक छूट का प्रावधान है, जिसके तहत रणनीतिक रूप से ज़रूरी आपूर्ति रूस से जारी रह सकती है। इसी आधार पर अमेरिका की सबसे बड़ी न्यूक्लियर कंपनी Constellation Energy Corp और Centrus Energy Corp को छूट दी गई।

बाइडेन प्रशासन ने घरेलू यूरेनियम एनरिचमेंट क्षमता बढ़ाने के लिए फंड भी जारी किया था, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि गैर-रूसी सप्लाई चेन बनाने में अभी समय लगेगा।

इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने के बाद वाशिंगटन और मॉस्को ने व्यापारिक संबंधों को सामान्य करने पर सीधी बातचीत फिर से शुरू की है।

रूसी परमाणु कंपनी Rosatom का कहना है कि वह आज भी दुनिया की सबसे बड़ी न्यूक्लियर फ्यूल निर्माता है। कंपनी के फर्स्ट डिप्टी डायरेक्टर जनरल किरिल कोमारोव ने कहा, “यूरेनियम एनरिचमेंट में हम दुनिया में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।”
Tags :