🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल में अनोखी पहल: नवरात्रि के नींबू से बनेगा 10,000 लीटर बायो-एंजाइम, तालाबों का पानी होगा साफ

👤
prativad
👁 1294 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में अनोखी पहल: नवरात्रि के नींबू से बनेगा 10,000 लीटर बायो-एंजाइम, तालाबों का पानी होगा साफ
3 अक्टूबर 2025। भोपाल नगर निगम ने नवरात्रि पूजा में चढ़ाए गए नींबुओं को व्यर्थ जाने से बचाकर पर्यावरण हितैषी प्रयोग शुरू किया है। दुर्गा प्रतिमाओं से एकत्र किए गए 2 टन से अधिक नींबुओं से लगभग 10,000 लीटर बायो-एंजाइम स्प्रे तैयार किया जा रहा है। इसमें संतरे के छिलके और गुड़ भी मिलाए जाएंगे।

तालाबों और कुंडों में होगा इस्तेमाल
यह बायो-एंजाइम आने वाले दिनों में शहर के तालाबों और कुंडों में डाला जाएगा ताकि पानी को प्राकृतिक तरीके से साफ और शुद्ध किया जा सके। यह पहल सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण की वजह से पानी में ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है, जिससे जलीय जीव प्रभावित होते हैं। बायो-एंजाइम इस समस्या को प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से हल करने में मदद करता है।

10–15 दिन में तैयार होगा घोल
नींबू, संतरे के छिलके, गुड़ और पानी को मिलाकर तैयार होने वाला यह घोल लगभग 10 से 15 दिन में तैयार होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह पूरी तरह गैर-विषैला और पर्यावरण के अनुकूल है। इसे कपड़े, बर्तन और हाथ धोने में भी सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पहले भी हुआ प्रयोग
गणेश उत्सव के दौरान भी ऐसा ही प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय नींबुओं की मात्रा कम थी। इस बार नवरात्रि में नगर निगम की गाड़ियां करीब 5,000 पंडालों से प्रसाद सामग्री इकट्ठा करने पहुँचीं और तीन दिनों में ही 8 टन से ज्यादा नींबू जमा किए गए।
Tags :