🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

दिग्विजय सिंह ने इंदौर विवाद पर पुलिस को दी चेतावनी, बोले– कार्रवाई करो वरना अदालत जाऊंगा

👤
prativad
👁 1254 व्यूज
📍 भोपाल
दिग्विजय सिंह ने इंदौर विवाद पर पुलिस को दी चेतावनी, बोले– कार्रवाई करो वरना अदालत जाऊंगा
5 अक्टूबर 2025। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह समाज में नफरत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। सिंह ने रविवार को भेजे गए पत्र में कहा कि एक विधायक के बेटे ने दुकानदारों को अपने मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया था, जिससे 200 से ज्यादा युवाओं की रोज़ी-रोटी चली गई।

उन्होंने बताया कि शिकायत की स्थिति जानने के लिए वे थाने पहुंचे और एडीसीपी दिशेष अग्रवाल से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील की कि ऐसे लोगों पर वैमनस्य फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो वे अदालत का दरवाज़ा खटखटाएंगे।

इस बीच, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिग्विजय सिंह के शीतलामाता बाजार दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सिंह ने जानबूझकर शहर के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। उन पर सामाजिक वैमनस्य फैलाने के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उनका बाजार जाना पूरी तरह अनावश्यक था और उद्देश्य सिर्फ माहौल खराब करना था।”
Tags :