🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विश्व संगीत की स्वरलहरियों से गुंजायमान होगी तानसेन की साधना स्थली

👤
DD
👁 18366 व्यूज
📍 Bhopal
विश्व संगीत की स्वरलहरियों से गुंजायमान होगी तानसेन की साधना स्थली
13 दिसम्बर 2016, संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में पिछले नौ दशकों से आयोजित होते आ रहे तानसेन संगीत समारोह का आयोजन इस साल मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया जाएगा.

समारोह का आयोजन हर साल उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला अकादमी और मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद करते हैं.



आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत में आयोजित होने वाले सबसे पुराने संगीत महोत्सवों में शामिल पांच दिवसीय तानसेन समारोह का शुभारंभ 16 दिसंबर को सुबह ढोलीबुबा महाराज की हरिकथा और शरीफ मौलाना साहिब के मिलाद के साथ होगा.



मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन में देश-विदेश के संगीतज्ञ और कलाकार ग्वालियर में तानसेन समाधि के पास और महान संगीतज्ञ की साधना स्थली गांव बेहट में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उनकी संगीत साधना को याद करेंगे.



यह इस महोत्सव का 92वां साल है और पिछले नौ दशक से यह संगीत यात्रा जारी है.

पिछले साल समारोह ने अपनी सांगीतिक पंरपरा का निर्वाह करते हुए शताब्दी दशक में प्रवेश कर नयी उंचाइयों को छुआ था.

गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी समारोह में विश्व संगीत की प्रस्तुतियों के लिए नार्वे, इराक, इस्राइल, बेल्जियम और स्विट्रलैंड के स्थापित कलाकारों को आमंत्रित किया गया है.



इससे पहले 15 दिसंबर को जनसाधारण के लिए पूर्वरंग नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

इस वर्ष मंच की पृष्ठभूमि के लिए ग्वालियर के विजयात सहस्रबाहु (सास-बहू) मंदिर को चुना गया है.

पिछले वर्षों की तरह तानसेन समारोह की एक सभा का आयोजन ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर

तानसेन की साधना स्थली ग्राम बेहट में किया जाएगा.
Tags :