🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वायरल करवा चौथ: युवक ने दुल्हन बनकर रखा दोस्त के लिए व्रत, बोला—“प्यार और दोस्ती का कोई जेंडर नहीं होता”

👤
prativad
👁 1262 व्यूज
📍 भोपाल
वायरल करवा चौथ: युवक ने दुल्हन बनकर रखा दोस्त के लिए व्रत, बोला—“प्यार और दोस्ती का कोई जेंडर नहीं होता”
11 अक्टूबर 2025। भिंड में करवा चौथ का जश्न इस बार कुछ अलग ही रंग में दिखा। यहां विनोद शर्मा नाम के युवक ने अपनी दोस्ती को नया अर्थ देते हुए दुल्हन की तरह सज-धजकर अपने दोस्त के लिए व्रत रखा।

लहंगा, गहने, मेकअप और सजी हुई पूजा की थाली—विनोद ने हर रस्म पूरे दिल से निभाई। शाम होते-होते जब वह दुल्हन के लिबास में सदर बाजार से गुज़रा, तो लोग रुक गए। किसी ने कहा “बारात निकली है क्या?”, तो किसी ने हैरानी से पूछा “भाई, ये क्या स्टाइल है!”

विनोद ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपने दोस्त की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहा हूँ। छलनी से चाँद देखकर जल चढ़ाऊँगा और फिर व्रत तोड़ूँगा—जैसे एक पत्नी करती है।”

कुछ लोगों ने इस कदम को अजीब बताया, लेकिन विनोद ने साफ कहा, “प्यार और दोस्ती का कोई लिंग या नियम नहीं होता। यह मेरे दोस्त के लिए सच्चे भाव और समर्पण का प्रतीक है।”

विनोद और उसके दोस्त हरीश ने बताया कि यह सब सिर्फ मज़ाक या ड्रामा नहीं था—बल्कि लोगों को यह दिखाने की कोशिश थी कि “दोस्ती में न सीमा होती है, न जेंडर की दीवार।”

अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग कह रहे हैं—“वाह भई, दोस्ती हो तो ऐसी!”
Tags :