🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आदिरा के जन्‍म के बाद पहली बार कैमरे में कैद हुई रानी मुखर्जी, देखें तसवीर

👤
Admin
👁 17956 व्यूज
📍 1
आदिरा के जन्‍म के बाद पहली बार कैमरे में कैद हुई रानी मुखर्जी, देखें तसवीर
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी बेटी आदिरा को जन्‍म देने के बाद से ही इटली रवाना हो गई थी. लगभग 7 महीने बाद वे मुंबई लौटी जहां कुछ कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया. यह रानी की पहली पब्‍लिक अपीयरेंस रही.

बुधवार को रानी मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट की गई जहां वे अनौपचारिक रूप में नजर आई. रानी ने काफी वेट गेन कर लिया है और उनके लुक में भी बदलाव आया है. उन्‍हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. रानी ने बेटी आदिरा को 9 दिसंबर 2015 को जन्‍म दिया था. फिलहाल आदिरा को अभी तक कैमरे से दूर रखा गया है. बेटी का नाम दोनों के नामों के पहले अक्षर को जोड़ कर रखा गया है. रानी और यशराज बैनर के हेड और फिल्‍मकार आदित्‍य की शादी अप्रैल 2014 को हुई थी.

रानी ने फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है', 'ब्‍लैक' और 'कभी अलविदा न कहना' जैसी कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. वे आखिरी बार वर्ष 2014 में फिल्‍म 'मर्दानी' में नजर आई थी. दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया था और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.



Tags :