🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सिंगर शान के बेटे माही का संगीतमय डेब्यू, ‘तलब’ में झलकती हैं प्यार और जज़्बात की गहराइयाँ

👤
prativad
👁 1443 व्यूज
📍 मुंबई
सिंगर शान के बेटे माही का संगीतमय डेब्यू, ‘तलब’ में झलकती हैं प्यार और जज़्बात की गहराइयाँ
16 अक्टूबर 2025। मशहूर प्लेबैक सिंगर शान के बेटे और उभरते युवा कलाकार माही ने अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू ईपी ‘तलब’ रिलीज़ कर दिया है। चार खूबसूरत गानों से सजा यह ईपी माही के संगीत सफर का नया अध्याय खोलता है, जिसमें उनकी आत्मीय आवाज़ और सच्ची भावनाओं की झलक साफ दिखाई देती है।

‘तलब’ प्यार और रिश्तों की कहानी को चार चरणों में बयान करता है— “तलब” में मोहब्बत की शुरुआत, “वारी वारी” में समर्पण और त्याग, “दिलदारी” में प्यार की कोमलता और “राहें” में रिश्ते की मंज़िल। हर गीत भावनाओं के एक नए रंग को उजागर करता है।

माही ने कहा, “तलब मेरी आत्मा के सबसे करीब है। यह मेरा सफर है अपनी आवाज़ और सच्चे एहसासों को खोजने का।” इस ईपी पर आधारित फिल्टर कॉपी के साथ बना माइक्रो-ड्रामा भी दर्शकों को उनके संगीत की भावनाओं से जोड़ता है।

पहले से “सॉरी”, “जादुगरी” और “जान से ज़्यादा” जैसे गानों से चर्चा बटोर चुके माही ने हाल ही में फिल्म ‘नादानियाँ’ में भी प्लेबैक सिंगर के रूप में डेब्यू किया है। सारेगामा के तहत रिलीज़ हुआ ‘तलब’ अब सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

— अनिल बेदाग
Tags :