🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रियो ऑलम्पिक में भाग लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान

👤
PDD
👁 18404 व्यूज
📍 Bhopal
रियो ऑलम्पिक में भाग लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान
15 दिसम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में भारतीय महिला हॉकी टीम की उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जिन्होंने रियो ऑलम्पिक में भाग लेकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। ये महिला खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित हैं और भारतीय दल में शामिल हुई थी। इनमें प्रीति दुबे, पूनम रानी, मोनिका मलिक शामिल हैं। सुश्री अनुराधा देवी अपरिहार्य कारणों से भोपाल नहीं पहुंच पाई। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मानित खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि देश के लिये खेलें और देश का मान-सम्मान बढ़ायें।



मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य महिला हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक परमजीत सिंह को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने ऑलम्पिक में मेडल जीतने वाले या भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की थी।



इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, सचिव खेल सचिन सिन्हा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Tags :