🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भारती एयरटेल ने एयरटेल क्लाउड को सशक्त बनाने के लिए आईबीएम के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

👤
prativad
👁 1072 व्यूज
📍 भोपाल
भारती एयरटेल ने एयरटेल क्लाउड को सशक्त बनाने के लिए आईबीएम के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की
18 अक्टूबर 2025। भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक, भारती एयरटेल ने आईबीएम (NYSE:IBM) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है ताकि हाल ही में लॉन्च किए गए एयरटेल क्लाउड को और सशक्त बनाया जा सके। यह साझेदारी एयरटेल क्लाउड की टेल्को-ग्रेड विश्वसनीयता, उच्च सुरक्षा और डेटा रेजिडेंसी को, आईबीएम की क्लाउड समाधानों में नेतृत्व क्षमता तथा एआई इंफरेंसिंग के लिए डिज़ाइन की गई उन्नत इन्फ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर तकनीकों के साथ एकीकृत करेगी।

एयरटेल और आईबीएम मिलकर विनियमित उद्योगों में कार्यरत उद्यमों को एआई वर्कलोड को अधिक कुशलता से बढ़ाने में सक्षम बनाएंगे। यह सहयोग विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर — जैसे ऑन-प्रिमाइज़, क्लाउड, मल्टी-क्लाउड और एज — के बीच सहज इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करेगा।

इस साझेदारी के माध्यम से, एयरटेल क्लाउड के ग्राहक आईबीएम के पावर सिस्टम पोर्टफोलियो को “एज़-ए-सर्विस” मॉडल में उपयोग कर सकेंगे। इसमें नवीनतम पीढ़ी के आईबीएम पावर11 सर्वर शामिल हैं, जो स्वायत्त और एआई-रेडी हैं तथा बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, सरकारी संस्थानों एवं अन्य विनियमित उद्योगों जैसे मिशन-क्रिटिकल अनुप्रयोगों के लिए बनाए गए हैं। पावर11 हाइब्रिड प्लेटफ़ॉर्म, आईबीएम पावर AIX, IBM i, Linux और SAP क्लाउड ERP जैसे महत्वपूर्ण एंटरप्राइज वर्कलोड्स को भी सपोर्ट करेगा। इसके अतिरिक्त, यह साझेदारी IBM पावर उपयोग कर रहे SAP ग्राहकों को उनके एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) सिस्टम को SAP क्लाउड ERP ऑन IBM पावर वर्चुअल सर्वर पर ट्रांसफॉर्म करने में सहायता करेगी।

भारती एयरटेल के वाईस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, “एयरटेल क्लाउड को अत्यधिक सुरक्षित और अनुपालन-सक्षम प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो एक फुर्तीले और मज़बूत क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म के रूप में उद्योग के नए मानक स्थापित कर रहा है। आज, आईबीएम के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, हम अपने क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म में कई नई क्षमताएँ जोड़ रहे हैं ताकि उन उद्योगों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके जिन्हें आईबीएम पावर सिस्टम्स से माइग्रेशन की आवश्यकता है और जो एआई-रेडी होना चाहते हैं। इस साझेदारी के साथ, हम भारत में अपने उपलब्धता जोन्स को चार से बढ़ाकर दस कर रहे हैं, जिन्हें हमारे अपने अगली पीढ़ी के टिकाऊ डेटा सेंटरों में होस्ट किया जाएगा। हम मिलकर जल्द ही मुंबई और चेन्नई में दो नए मल्टीज़ोन रीजन (MZR) भी स्थापित करेंगे।”

रोब थॉमस, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, आईबीएम, ने कहा, “आज के समय में उद्यमों के सामने आधुनिकीकरण और तेजी से बढ़ती विनियमित तकनीकी व एआई आवश्यकताओं के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती है। भारती एयरटेल के साथ हमारी इस साझेदारी के माध्यम से, भारत भर के ग्राहक आईबीएम की उन इन्नोवाटिव क्लाउड सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जो उनके रणनीतिक व्यावसायिक प्राथमिकताओं से जुड़े वर्कलोड्स के लिए डिज़ाइन की गई हैं। हम मिलकर एआई के इस युग में अपने ग्राहकों को वास्तविक रूप से परिवर्तनकारी प्रगति हासिल करने में सहायता करेंगे।”

आईबीएम के एआई इंफरेंसिंग के लिए तैयार किए गए सॉफ़्टवेयर स्टैक, जो आईबीएम वॉटसनएक्स और रेड हैट ओपनशिफ्ट एआई पर
Tags :