🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

👤
prativad
👁 1350 व्यूज
📍 भोपाल
पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट
26 अक्टूबर 2025। भिंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी की तबीयत शनिवार देर रात अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर तत्काल किया एयरलिफ्ट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरन्त एयरलिफ्ट किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।
Tags :