🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

फिर रंगों की दुनिया में लौटेगी “रंगीला”, 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर 4के में दिखेगा जादू

👤
prativad
👁 1103 व्यूज
📍 मुंबई
फिर रंगों की दुनिया में लौटेगी “रंगीला”, 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर 4के में दिखेगा जादू
28 अक्टूबर 2025। 90 के दशक की यादों में रंग भरने आ रही है राम गोपाल वर्मा की क्लासिक फिल्म ‘रंगीला’। आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ स्टारर यह सदाबहार रोमांटिक म्यूज़िकल 28 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होगी — इस बार अल्ट्रा मीडिया के “अल्ट्रा रिवाइंड” इनिशिएटिव के तहत 4K रिस्टोर्ड वर्ज़न में।

बेहतरीन विज़ुअल क्वालिटी और इमर्सिव साउंड के साथ दर्शक दोबारा महसूस कर सकेंगे उस दौर का जादू, जब ए.आर. रहमान का संगीत और सपनों की चमक ने बॉलीवुड को नया रूप दिया था।

निर्देशक राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, “रंगीला ने साबित किया कि बड़े सपने देखने वाले आम लोग भी कहानी के नायक बन सकते हैं।”
अल्ट्रा मीडिया का यह कदम भारतीय सिनेमा की क्लासिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।


— अनिल बेदाग
Tags :