🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम घोषणा करते हैं और विभाग पूरा करने से मना कर देते हैं

👤
DD
👁 18178 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम घोषणा करते हैं और विभाग पूरा करने से मना कर देते हैं
17 दिसम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशभर में भ्रमण के दौरान अनेक जनकल्याणकारी घोषणायें तो कर देते हैं परन्तु संबंधित विभाग उन्हें पूरा करने से विभिन्न कारण बताकर मना कर देते हैं। ताजा मामला जल संसाधन विभाग का है जिसने सीएम की चार घोषणाओं को पूरा नहीं किया तथा 204 घोषणाओं को लंबित रखा है।



विभाग के ताजा रिकार्ड के अनुसार, सीएम श्री चौहान ने 29 नवम्बर 2005 को पहली बार मुख्यमंत्री के रुप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब तक इन 11 वर्षों में जल संसाधन विभाग से संबंधित कुल 617 घोषणायें की हैं। इनमें से 206 घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है लेकिन 203 घोषणाओं पर काम चल रहा है जबकि 4 घोषणाओं को असाध्य बताकर विभाग ने पूरा करने से इंकार कर दिया है तथा 204 घोषणायें अभी भी लंबित हैं।



जल संसाधन विभाग ने अपने सभी मैदानी कार्यपालन यंत्रियों से कहा है कि कई असाध्य योजनाओं से संबंधित घोषणायें विवरण के अभाव में लंबित श्रेणी में दर्ज हैं। इसलिये वे वर्ष 2005 से अभी तक की अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित घोषणाओं की अद्वतन स्थिति संबंधित जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर वेबसाईट में दर्ज करायें।







- डा.नवीन जोशी
Tags :