🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पुरुषों के दर्द को आवाज देती "हाय जिंदगी” 14 नवंबर को होगी रिलीज़

👤
prativad
👁 1089 व्यूज
📍 भोपाल
पुरुषों के दर्द को आवाज देती "हाय जिंदगी” 14 नवंबर को होगी रिलीज़
पुरुषों के मौन दर्द पर बोलेगा पर्दा, 14 नवंबर को आएगी “हाय जिंदगी”

31 अक्टूबर 2025। समाज में जहां अब तक ज्यादातर कहानियाँ महिलाओं के शोषण पर केंद्रित रही हैं, वहीं फिल्म “हाय जिंदगी” इस सोच को तोड़ती नजर आती है। निर्देशक अजय राम और निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल की यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

रियल घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म पुरुषों के शारीरिक और मानसिक शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दे को सामने लाती है — एक ऐसा विषय, जिस पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी और ऋषभ शर्मा जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म मथुरा में फिल्माई गई है।

निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल, जो पेशे से वकील भी हैं, का कहना है — “अगर कोई पुरुष किसी महिला से प्रताड़ित होता है, तो उसे भी शिकायत दर्ज करने का अधिकार मिलना चाहिए। समाज को अब पुरुषों की सुरक्षा पर भी गंभीरता से सोचना होगा।”

फिल्म न केवल एक सामाजिक संदेश देती है, बल्कि यह उस अनकहे दर्द को आवाज देती है जो अक्सर परदे के पीछे दबा रह जाता है।


— अनिल बेदाग
Tags :