🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अरविन्द केजरीवाल की 20 दिसम्बर की परिवर्तन रैली

👤
DD
👁 18235 व्यूज
📍 Bhopal
अरविन्द केजरीवाल की 20 दिसम्बर की परिवर्तन रैली
अरविन्द केजरीवाल की 20 दिसम्बर 2016 की परिवर्तन रैली की तैयारी जोरों पर है। इस कार्यक्रम को लेकर पुरे प्रदेश में लगातार तैयारी चल रही है। प्रदेश के कार्यकर्त्ता अलग अलग तरीके से जनता को इस रैली के लिए लुभा रहे है।



डांस फॉर डेमोक्रेसी पर जमकर थिरके युवा



युवाओं को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने जगह जगह पर डांस फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया। अलग अलग गानों पर पार्टी कार्यकर्ता भोपाल के प्रमुख चौराहों पर जमकर नाचें। 5 साल केजरीवाल गाना युवाओ द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।



परिवर्तन रैली के लिए गली गली नुक्कड़ सभा कर रही है आप



परिवर्तन रैली की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता गली गली नुक्कड़ सभा कर रहे है। रैली के आस पास के क्षेत्र छोला बस्ती, भानपुर, डी आई जी आदि में रोजाना 25 से ज्यादा नुक्कड़ सभाए कर रहे है।





प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने किया तैयारी का मुआयना



रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने किया छोला मैदान की समीक्षा। मैदान में बंध रहे टेंट से लेकर, मैदान की सफाई तक के प्रबंधन का उनके दवारा बारीकी से निरक्षण किया।



युवाओं द्वारा निकले जायेगी 18 दिसम्बर को बाइक रैली



18 दिसम्बर को आप यूथ विंग युवा बाइक रैली पुरे भोपाल से निकालेगी जो आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर, प्रभात पेट्रोल चौराहे से रेलवे स्टेशन समेत शहर के सभी प्रमुख स्थानों से गुजरेगी। यह बाइक रैली प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर व् युथ विंग संयोजक निशांत गंगवानी के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
Tags :