🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वुमन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर गदगद हुए सीएम डॉ. मोहन, एमपी की बेटी क्रांति गौड़ को देंगे एक करोड़ रुपये

👤
prativad
👁 1252 व्यूज
📍 भोपाल
वुमन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर गदगद हुए सीएम डॉ. मोहन, एमपी की बेटी क्रांति गौड़ को देंगे एक करोड़ रुपये
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी हैं क्रांति
छतरपुर की बेटी हैं भारत की महिला ऑलराउंडर
सीएम डॉ. मोहन ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी सौगात
90 लाख लोगों का 3 हजार करोड़ बिजली बिल सरचार्ज माफ

3 नवंबर 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर सबको बधाई दी। उन्होंने 3 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। क्रांति मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी हैं। सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि बीती रात देश और प्रदेश की बेटियों ने क्रिक्रेट में धूम मचाई है। यह भारत के उच्चतम प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ने का प्रमाण है। सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई। उन्होंने यह घोषणा उस वक्त की जब वे ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025-26 का भोपाल में शुभारंभ कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन एमपी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाधान योजना के माध्यम से प्रदेश के 90 लाख उपभोक्ताओं का 3 हजार करोड़ से अधिक का बिजली बिल सरचार्ज माफ किया जा रहा है। समाधान योजना में 3 माह तक का सरचार्ज रखने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। आज ऊर्जा विभाग के भव्य भवन का लोकार्पण हुआ है। यह ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत तीनों कंपनियों को संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध 10 घंटे बिजली देने के लिए संकल्पित है। ऊर्जा विभाग सबके लिए रोशनी और सबकी प्रगति के भाव से आगे बढ़ रहा है।

टीम के जीतने पर कही थी ये बात
गौरतलब है कि, 2 नवंबर को भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल जीता था। इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा था कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है। विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार क्रिकेट वन-डे विश्व कप में पहुंची। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रेष्ठता प्रमाणित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रवासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Tags :