🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कशिका कपूर का पंजाबी डेब्यू HER, भावनाओं, प्यार और खूबसूरती का दिल छू लेने वाला संगम

👤
prativad
👁 1228 व्यूज
📍 भोपाल
कशिका कपूर का पंजाबी डेब्यू HER, भावनाओं, प्यार और खूबसूरती का दिल छू लेने वाला संगम
3 नवंबर 2025। कुछ डेब्यू सिर्फ एक शुरुआत नहीं होते, वे एक नई आत्मा की झलक होते हैं। अभिनेत्री कशिका कपूर, जिन्होंने अपने म्यूज़िक वीडियोज़ और डिजिटल स्क्रीन पर दर्शकों का दिल जीता है, अब पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं अपने नए गाने “HER” से, जिसमें उनके साथ हैं सोलफुल सिंगर निशॉन भुल्लर।

अपनी भावनाओं से भरी आंखों और सादगी भरी मौजूदगी के लिए जानी जाने वाली कशिका ने इस गाने में प्यार, बिछड़न और तड़प को इतने खूबसूरत अंदाज़ में उकेरा है कि हर फ्रेम दिल को छू जाता है।

कशिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “‘HER’ मेरे लिए एक भावनात्मक सफर रहा। पंजाबी संगीत की अपनी एक धड़कन होती है जो सीधे दिल से जुड़ती है। निशॉन जैसे सच्चे कलाकार के साथ डेब्यू करना मेरे लिए बेहद खास रहा।”
फैंस ने सोशल मीडिया पर कशिका की तारीफ करते हुए उन्हें “अब तक का सबसे भावनात्मक प्रदर्शन” कहा है। HER ने यह साबित कर दिया है कि कशिका सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि दिल से अभिनय करने वाली कलाकार हैं।

(अनिल बेदाग)
Tags :