🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

दस हजार से ज्यादा के चालान 31 दिसम्बर तक ही जमा हो सकेंगे

👤
PDD
👁 17960 व्यूज
📍 Bhopal
दस हजार से ज्यादा के चालान 31 दिसम्बर तक ही जमा हो सकेंगे
19 दिसम्बर 2016, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय दस हजार रुपये से अधिक की राशि शासन के खजाने में 31 दिसम्बर 2016 तक भौतिक चालान से जमा करा सकेंगे तथा रिफण्ड के मामले भी यही तिथि रहेगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इस तिथि के बाद सरकारी कार्यालयों को सायबर कोषालय के माध्यम से ई-चालान के जरिये सभी छोटी-बड़ी राशि जमा कराना होगी।



वित्त विभाग ने निदेशों में साफ किया है कि जो सरकारी विभाग जिनमें परिवहन,वाणिज्यिक कर आदि शामिल हैं, सायबर कोषालय के माध्यम से गेट-वे का उपयोग न करते हुये सीधे किसी बैंक का गेट-वे उपयोग कर रहे हैं, उन विभागों को आगामी 1 अप्रैल 2017 से अनिवार्यत: सायबर कोषालय के माध्यम से पेमेंट गेट-वे का उपयोग करना होगा। इस हेतु वित्त विभाग द्वारा आवश्यक इंटीग्रेशन आईएफएमआईएस साफ्टवेयर के अंतर्गत सायबर कोषालय के माध्यम से किया गया जायेगा।



बदलने पड़े आदेश :

इधर जल संसाधन विभाग ने औद्योगिक जल कर की राशि सायबर ट्रेजरी के माध्यम से जमा करने के आदेश जारी कर दिये थे लेकिन जब वित्त विभाग ने भौतिक चालान के जरिये राशि जमा करने की तिथि में वृध्दि कर दी तो जल संसाधन विभाग को भी आदेश बदलकर 31 दिसम्बर तक भौतिक चालान के जरिये राशि जमा करने की छूट प्रदान करना पड़ी है।



इनका कहना है :

विभागीय अफसरों का कहना है कि छोटे किसान जलकर की राशि ई-चालान के जरिये जमा करने में दिक्कतें होती हैं। इसीलिये भौतिक चालान के जरिये राशि जमा करने की सुविधा वित्त विभाग द्वारा बढ़ाई तिथि के अनुसार 31 दिसम्बर तक जमा हो सकेगी।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :