🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

यात्रियों में लोकप्रिय हो रहा है यूटीएस आँन मोबाइल ऐप

👤
prativad
👁 1083 व्यूज
📍 भोपाल
यात्रियों में लोकप्रिय हो रहा है यूटीएस आँन मोबाइल ऐप
अक्टूबर माह में 2,53,968 यात्रियों नें किया यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का उपयोग

7 नवंबर 2025। अनारक्षित टिकट यात्रियों के समय की बचत और लाइन में लगने की झंझट से निजात दिलाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के कुशल मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के नेतृत्व में एवं मंडल वाणिज्य रेल कर्मियों द्वारा लगातार चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप भोपाल मण्डल में यात्रियों के बीच यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप खूब प्रचलित हो रहा है। जिसके परिणामस्वरूप भोपाल रेल मंडल में अक्टूबर,2025 माह में 2,53,968 यात्रियों ने यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के माध्यम से 48,557 टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को रुपये 61,65,575/- का राजस्व प्राप्त हुआ। गत वर्ष इसी माह यूटीएस आँन मोबाइल ऐप से बुक टिकट पर यात्रा किये गये यात्रियों की संख्या तुलना में 48.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल टिकटिंग ऐप पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं।

भोपाल मंडल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS On Mobile App) की सुविधा उपलब्ध है। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप शुरू करने का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करना, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें।
Tags :