🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट और रिलायंस फाउंडेशन ने शूटिंग प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया

👤
prativad
👁 1391 व्यूज
📍 भोपाल
आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट और रिलायंस फाउंडेशन ने शूटिंग प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया
भारतीय सेना की ‘मिशन ओलंपिक्स विंग’ के तहत आती है आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट, महू
शूटिंग प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए पार्टनरशिप MoU हुआ साइन
निशानेबाजी कार्यक्रम को मिलेगी नई ताकत, 14 सैनिक निशानेबाज़ों को मिलेगा सपोर्ट

7 नवंबर 2025। भारतीय सेना की ‘मिशन ओलंपिक्स विंग’ के तहत आने वाली प्रतिष्ठित आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU), महू ने शूटिंग-प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन (RF) के साथ अपनी पहली कॉर्पोरेट पार्टनरशिप की है।

यह पार्टनरशिप 14 निशानेबाज़ों को सपोर्ट करेगी, जो फिलहाल एएमयू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले संदीप सिंह और सेना की पहली महिला सुबेदार प्रीति रजक शामिल हैं।

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने इस मौके पर कहा “भारतीय सेना और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह साझेदारी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है, भारत को खेलों में शीर्ष स्थान दिलाने का। हम मिलकर ऐसे चैंपियनों को तैयार करेंगे जो देश का गौरव बढ़ाएँगे।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर से लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा जैसे अनेक बेहतरीन खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने कई मौकों पर भारत और भारतीयों का सिर शान से ऊंचा कराया है।

इस साझेदारी के तहत हमारा लक्ष्य, स्कॉलरशिप, कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण जैसी सुविधाओं के ज़रिए 2028 और 2032 ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मजबूत तैयारी सुनिश्चित करना है।
Tags :